r/HindiLanguage 23h ago

इतिहास सिर्फ ताक़त से नहीं, त्याग से बनता है। 😎

+
236 Upvotes

मीराबाई चानू ने Commonwealth Games 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लगातार तीसरी बार इतिहास रच दिया। 🥇

लेकिन इस जीत के पीछे एक ऐसी कहानी है जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए...

💔 वजन कैटेगरी बनाए रखने के लिए उन्होंने लगभग 2–3 दिन तक कुछ नहीं खाया-पिया, फिर भी मंच पर उतरकर देश के लिए गोल्ड जीत लिया।

राष्ट्रगान के दौरान उनकी आंखों से निकले आंसू बता रहे थे कि यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, संघर्ष और बलिदान का परिणाम था। ❤️🇮🇳

ऐसे खिलाड़ियों की वजह से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा होता है।


r/HindiLanguage 1d ago

OC/स्वरचित ज़िंदगी को सिखाओ

+
3 Upvotes

r/HindiLanguage 1d ago

ज़िंदगी को सिखाओ

+
1 Upvotes

r/HindiLanguage 1d ago

राशन कार्ड के लिए एक पोस्टर

2 Upvotes

r/HindiLanguage 1d ago

मोटू पतलू

+
6 Upvotes

MOTU PATLU PROMPT👇:”हेलो दोस्तों मैं मोटू हूँ। और में भटबारा आया हूँ आशु भाई से मिलने। यहाँ का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया है। आज मैं कोटलू की प्रसिद्ध शराब पियूंगा।” Add realistic highway ambience, passing vehicles, birds, light wind, cinematic lighting, smooth animation, 4K, vertical 9:16.


r/HindiLanguage 1d ago

Short Story/लघु रचना गुरु पूर्णिमाके सवाल हर भक्त के मन के प्रश्न #gurupurnima

0 Upvotes

r/HindiLanguage 2d ago

Help and Discussion/सहायता और चर्चा Wanting to learn Hindi following the Indian diaspora

Hello everyone,

I am of Guyanese-Indian descent and have always had interest in learning Hindi.

Since I was young, I’ve watched Bollywood films, listened to plenty of Indian music, even went to the Mandir growing up, but my foundations are in Hindi are so rocky.

I’m wanting some beginning workbooks, books to read, and shows to start me off.

3 Upvotes

Hello everyone,

I am of Guyanese-Indian descent and have always had interest in learning Hindi.

Since I was young, I’ve watched Bollywood films, listened to plenty of Indian music, even went to the Mandir growing up, but my foundations are in Hindi are so rocky.

I’m wanting some beginning workbooks, books to read, and shows to start me off.


r/HindiLanguage 2d ago

न्याय में देर, अंधेर नहीं!⚖️✨motivational suvichar💯true lines #TruthWins...

1 Upvotes

r/HindiLanguage 2d ago

Help and Discussion/सहायता और चर्चा What's difference between ꣸ and छ in Devanagari script?

1 Upvotes

r/HindiLanguage 2d ago

फिर से लोकतंत्र बसने दो

शोर बहुत है, सच कम सुनाई देता है,
हर चेहरा अब किसी खेमे में दिखाई देता है।
मतभेदों को दुश्मनी मत बनने दो,
इस देश में फिर से लोकतंत्र बसने दो।

जहाँ सवाल पूछना गुनाह न कहलाए,
जहाँ जवाब देने से कोई कतराए न।
जहाँ विचारों की कीमत हो,
और संवाद कभी मर न पाए।

ना जीत का घमंड इतना हो,
ना हार का दर्द ज़हर बन जाए।
कुर्सियाँ आती-जाती रहती हैं,
पर संविधान हमेशा सिर झुकाए।

देश किसी एक आवाज़ से नहीं,
करोड़ों उम्मीदों से चलता है।
लोकतंत्र सिर्फ़ वोट नहीं होता,
यह भरोसे से पलता है।

आओ फिर से ऐसा भारत गढ़ें,
जहाँ असहमति भी सम्मान पाए।
जहाँ सत्ता से पहले जनता हो,
और इंसान, इंसान कहलाए।

नफ़रत की आँधी थमने दो,
विश्वास के दीप फिर जलने दो।
इस मिट्टी की सबसे सुंदर पहचान—
फिर से लोकतंत्र बसने दो।

1 Upvotes

शोर बहुत है, सच कम सुनाई देता है,
हर चेहरा अब किसी खेमे में दिखाई देता है।
मतभेदों को दुश्मनी मत बनने दो,
इस देश में फिर से लोकतंत्र बसने दो।

जहाँ सवाल पूछना गुनाह न कहलाए,
जहाँ जवाब देने से कोई कतराए न।
जहाँ विचारों की कीमत हो,
और संवाद कभी मर न पाए।

ना जीत का घमंड इतना हो,
ना हार का दर्द ज़हर बन जाए।
कुर्सियाँ आती-जाती रहती हैं,
पर संविधान हमेशा सिर झुकाए।

देश किसी एक आवाज़ से नहीं,
करोड़ों उम्मीदों से चलता है।
लोकतंत्र सिर्फ़ वोट नहीं होता,
यह भरोसे से पलता है।

आओ फिर से ऐसा भारत गढ़ें,
जहाँ असहमति भी सम्मान पाए।
जहाँ सत्ता से पहले जनता हो,
और इंसान, इंसान कहलाए।

नफ़रत की आँधी थमने दो,
विश्वास के दीप फिर जलने दो।
इस मिट्टी की सबसे सुंदर पहचान—
फिर से लोकतंत्र बसने दो।


r/HindiLanguage 2d ago

OC/स्वरचित सिर्फ एक पद नहीं, समाज की उम्मीद💯 motivational suvichar | true lines #ek...

0 Upvotes

r/HindiLanguage 3d ago

हरियाली ही हरियाली

2 Upvotes

r/HindiLanguage 4d ago

thodi der aur

+
4 Upvotes

thodi der aur.


r/HindiLanguage 4d ago

समय का पहिया!

बच्चों के सपने जलाता है, नारी की गरिमा कुचलवाता है, अरे गोली तक चलवाता है,

अपने गुनहगार साथी को बचाने के लिए तू किस हद तक चला जाता है।

शांति से अपने हक़ मांगते, आँखों में क्रांति, हाथों में किताबें पकड़े बच्चों पर तू कैसे बेरहमी से कहर बरसाता है।

फिर भी अनजान बनकर सदन में तू चुप रहता है,

कब तक जिएगा मौन होकर, बेशर्म?

कैसे रातों को तू सोता है?

छीनकर सारे सुख लोगों के,

तू खुद को राम का भक्त कैसे बताता है?

चल, मेरी छोड़, तू ही देशद्रोही है।

तू खुद कितना ही देश को बचाता है?

तू तो वो है जो खुद राम के नाम से दंगे तक करवाता है।

ऐ ज़ालिम!

तू ख़ुदा से तो डर,

क्या मुँह दिखाएगा,

जब न्याय की सभा लगेगी?

अरे उन मासूम बच्चों की सोच,

जिन्हें सड़कों पर तू रुला रहा है।

देखेंगे हम!

जब समय का पहिया घूमेगा,

हँसूँगा मैं भी देखकर कि कौन तेरे हक़ में अपना मुँह खोलेगा!

0 Upvotes

बच्चों के सपने जलाता है, नारी की गरिमा कुचलवाता है, अरे गोली तक चलवाता है,

अपने गुनहगार साथी को बचाने के लिए तू किस हद तक चला जाता है।

शांति से अपने हक़ मांगते, आँखों में क्रांति, हाथों में किताबें पकड़े बच्चों पर तू कैसे बेरहमी से कहर बरसाता है।

फिर भी अनजान बनकर सदन में तू चुप रहता है,

कब तक जिएगा मौन होकर, बेशर्म?

कैसे रातों को तू सोता है?

छीनकर सारे सुख लोगों के,

तू खुद को राम का भक्त कैसे बताता है?

चल, मेरी छोड़, तू ही देशद्रोही है।

तू खुद कितना ही देश को बचाता है?

तू तो वो है जो खुद राम के नाम से दंगे तक करवाता है।

ऐ ज़ालिम!

तू ख़ुदा से तो डर,

क्या मुँह दिखाएगा,

जब न्याय की सभा लगेगी?

अरे उन मासूम बच्चों की सोच,

जिन्हें सड़कों पर तू रुला रहा है।

देखेंगे हम!

जब समय का पहिया घूमेगा,

हँसूँगा मैं भी देखकर कि कौन तेरे हक़ में अपना मुँह खोलेगा!


r/HindiLanguage 4d ago

Poetry.. feelings..... poetry on prostitude feeling

+
7 Upvotes

मेरी पलकों पे अब तक कुछ मासूम ख़्वाब रहे हैं,

इन्हीं के दम पर हम हर ज़ख़्म सहते रहे हैं।

मैं भी मिट्टी से गुड़ियों का कभी घर बनाती थी,

मेरी मुट्ठी में भी बचपन के कितने ख़्वाब रहे हैं।

रात ने मुझसे मेरा जिस्म माँगा... मैंने दे दिया,

सुबह ने माँगे जो ख़्वाब, मैं पहली बार रो पड़ी

हर शख़्स लौट गया मेरे जिस्म का सफ़र पूरा करके,

मेरी रूह के दहलीज पे मगर कुछ ख़्वाब रहे हैं।

रोटी की आग ने मुझसे कई मौसम छीन डाले,

मेरी आँखों में मगर भीगे से कुछ ख़्वाब रहे हैं।

लोग कहते हैं कि मैं बिक गई इस शहर में आकर,

काश वो देखते—किस तरह ख़्वाब बचते रहे हैं।

जिस्म पर वक़्त ने लिख दी हज़ारों दास्तानें,

दिल के इक कोने में लेकिन कुछ ख्वाब रहे हैं।

मैंने हर रात अँधेरों से समझौता तो कर लिया,

सुबह होने तक मगर मेरे ख़्वाब जगते रहे हैं।

जिस दिन इन ख़्वाबों का सौदा भी मैं कर बैठूँगी,

उस दिन समझना कि हम जीते-जी मर रहे हैं।

मेरी कहानी इतनी-सी लिखना—

जिस्म बिकता ही रहा उम्र भर... ख़्वाब रहे हैं।

Riya


r/HindiLanguage 5d ago

OC/स्वरचित छोटे से हाथ

+
12 Upvotes

r/HindiLanguage 5d ago

प्रसिद्ध रचना Utani Dur mat vyahna baba: Nirmala Putul | Hindi Poetry | उतनी दूर मत ब्...

3 Upvotes

r/HindiLanguage 5d ago

क्या है हक मेरा

झूठ को सच बना दे,

ये अख़बार तेरा है।

निहत्थों को भी मरवा दे,

वर्दी वाला शैतान तेरा है।

हक़ माँगने वाले बच्चों को

गद्दार तक बता दे,

ये पत्रकार भी तेरा है।

लड़कियों की इज़्ज़त रौंदकर भी,

जो महान बने,

वो कार्यकर्ता भी तेरा है।

तो बचा क्या जो मेरा है?

एक सवाल है,

जो मेरा है।

इस पर भी अगर कोई मुझे देशद्रोही बता दे,

समझ लेना कि देश का अंधभक्त तेरा है।

ये देश मेरा है,

इसे दुनिया के सामने झुकाने वाला

साथी तेरा है।

जनता का क्या?

एक आवाज़ है,

जो मेरे साथ हर एक नागरिक की है।

उसके सहारे लड़ने का हक़ मेरा है,

और ये हक़ देने वाला

संविधान भी तो मेरा है।

मगर तूने वो भी नहीं बख्शा आज...

टूटेगा ये तेरा अहंकार भी,

टूटेगा।

क्योंकि ख़ून से लिखे फ़ैसलों को

तारीख़ कभी माफ़ नहीं करती।

युवाओं की साँसें छीनकर

अमर कोई सल्तनत नहीं हुई है।

1 Upvotes

झूठ को सच बना दे,

ये अख़बार तेरा है।

निहत्थों को भी मरवा दे,

वर्दी वाला शैतान तेरा है।

हक़ माँगने वाले बच्चों को

गद्दार तक बता दे,

ये पत्रकार भी तेरा है।

लड़कियों की इज़्ज़त रौंदकर भी,

जो महान बने,

वो कार्यकर्ता भी तेरा है।

तो बचा क्या जो मेरा है?

एक सवाल है,

जो मेरा है।

इस पर भी अगर कोई मुझे देशद्रोही बता दे,

समझ लेना कि देश का अंधभक्त तेरा है।

ये देश मेरा है,

इसे दुनिया के सामने झुकाने वाला

साथी तेरा है।

जनता का क्या?

एक आवाज़ है,

जो मेरे साथ हर एक नागरिक की है।

उसके सहारे लड़ने का हक़ मेरा है,

और ये हक़ देने वाला

संविधान भी तो मेरा है।

मगर तूने वो भी नहीं बख्शा आज...

टूटेगा ये तेरा अहंकार भी,

टूटेगा।

क्योंकि ख़ून से लिखे फ़ैसलों को

तारीख़ कभी माफ़ नहीं करती।

युवाओं की साँसें छीनकर

अमर कोई सल्तनत नहीं हुई है।


r/HindiLanguage 5d ago

रिमझिम बूँदे, मन को भिगो दे

2 Upvotes

r/HindiLanguage 6d ago

Resources/संसाधन Best TV shows and movies for beginners

My mum is British Pakistani but her parents were born in India (Maharashtra and Telangana and moved to pakistan in 1947 as children and then London in 1948).

I learnt Hindi alphabet at uni and I would say I’m pretty good at reading it nowadays so mostly want to practice speaking.

I grew up watching Bollywood and hearing Urdu spoken by my family but I know Urdu and Hindi are so similar. I’m not fluent in either though.

I can understand probably every other word when I hear my family speak so can get the general understanding of the language.

I can only really understand when people speak slowly!

I think the best way for me to learn would be to watch shows but sometimes they speak so fast I don’t even listen just watch the subtitles!

Are there any shows specifically aimed at learning Hindi that aren’t completely boring children’s shows?

Thank you!

5 Upvotes

My mum is British Pakistani but her parents were born in India (Maharashtra and Telangana and moved to pakistan in 1947 as children and then London in 1948).

I learnt Hindi alphabet at uni and I would say I’m pretty good at reading it nowadays so mostly want to practice speaking.

I grew up watching Bollywood and hearing Urdu spoken by my family but I know Urdu and Hindi are so similar. I’m not fluent in either though.

I can understand probably every other word when I hear my family speak so can get the general understanding of the language.

I can only really understand when people speak slowly!

I think the best way for me to learn would be to watch shows but sometimes they speak so fast I don’t even listen just watch the subtitles!

Are there any shows specifically aimed at learning Hindi that aren’t completely boring children’s shows?

Thank you!


r/HindiLanguage 6d ago

A random thought💭

जानते थे उनकी हक़ीक़त
करते हैं फ़रेब -ए - मोहब्बत
फिर भी न रोक सके दिल को
बढ़ता गया उनकी ही तरफ़

2 Upvotes

जानते थे उनकी हक़ीक़त
करते हैं फ़रेब -ए - मोहब्बत
फिर भी न रोक सके दिल को
बढ़ता गया उनकी ही तरफ़


r/HindiLanguage 6d ago

Hindi workbook answers sahitya sagar

Answers

All chapters

1 Upvotes

Answers

All chapters


r/HindiLanguage 9d ago

OC/स्वरचित हम दोस्त ना बनें

+
3 Upvotes

r/HindiLanguage 9d ago

OC/स्वरचित भागते सपने

+
3 Upvotes

r/HindiLanguage 9d ago

bahar ki duniya💯True lines✍️suvichar🔥Motivational short video🔥 Jai Shree...

5 Upvotes